अक्टूबर 6, 2024

भाजपा जिलाध्यक्ष धीमान की उपस्थिति में बुद्धिजीवी व व्यापारियों ने थामा भाजपा का दामन

0
H07F

एडवोकेट अशोक लखनपाल और हरीश कुमार अपने 40 साथियों के साथ हुए भाजपा में शामिल
लुधियाना 16 मई (पूजा भारद्वाज )

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एसी मोर्चा पंजाब के कमांडर बलबीर सिंह सांपला की अथक मेहनत से भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के अध्यक्ष रजनीश धीमान जी की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ वकील लखनपाल जी और वरिष्ठ वकील हरीश कुमार ने 40 प्रमुख हस्तियों के साथ भाजपा का दामन थामा।जिनमें वकील, मशहूर बिजनेसमैन, उद्योगपति, अकाउंटेंट आदि शामिल हुए।जिला भाजपाध्यक्ष रजनीश धीमान,जिला महासचिव डॉ. कनिका जिंदल परमिंदर मेहता, डिंपी मक्कड़ ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर सम्मानित किया‌‌।इस अवसर पर एसी मोर्चा पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कमांडर बलबीर सिंह सांपला और जिला भाजपाध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सर्व समाज के लिए जो लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका फायदा मजदूरों, किसानों, व्यापारियों, शिक्षित युवतियों, नौकरीपेशा लोगों को मिल रहा है।मोदी जी द्वारा सबका साथ सबका विकास व देश की प्रगति को देखकर हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को उत्सुक है।उन्होंने कहा कि पंजाब की सभी13 लोकसभा सीटे पंजाब के वोटरो के सहयोग से भाजपा जीतेगी।भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू को प्रतिदिन वोटरों से मिल रहे सहयोग से नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।बिट्टू लुधियाना में सभी राजनीतिक पार्टियों के पछाड़ कर सबसे आगे हैं और 1 जून 2024 को लुधियाना जिले के मतदाता कमल के फूल का बटन दबाएंगे और रवनीत बिट्टू जी को भारी बहुमत से जिताएंगे।इस मौके वरिष्ठ एडवोकेट अशोक लखनपाल जी, एडवोकेट हरीश कुमार, सीपी शर्मा, गुलशन पावा, रोहत कलार, अमनदीप सिंह, अनिल कुमार (जी.ओ.एमजी. इंटरनेशनल), दीपक सैनी (एस.डी ट्रेडर), गुरचरण सिंह, हरि शंकर (एच.एस.वाई),हनी ट्रेडर्स, एम.एस फनीसग (योगेश क्वात्रा), मुकंद शंभू, नीरज शर्मा (चीफ एंड डेल) पवन कुमार (बी.एस कनेक्ट फेव) प्रभजोत सिंह (क्लासिक कॉटन) पुनीत ग्रोवर, राजन कत्याल (हनी ट्रेडर्स) राजन प्रीत सिंह (गुरु नानक इंटरनेशनल) राकेश शर्मा (राकेश) फैब्रिक्स) रिंकू (नेहा फैब्रिक्स) साजन कुमार एडवोकेट, संजय शंभू, सनी (सनी मकरीन प्रिंटिंग) बरिंदर जैन आदि ने भाजपा का दामन थामा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *