अक्टूबर 6, 2024

अनील जोशी की रैली में शामिल हुए सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम मजीठिया, जनता ने शिअद को समर्थन करने का किया एलान।

0
H07F

अमृतसर (वंश )
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल और पार्टी के सीनियर नेता सरदार बिक्रम सिंह मजिठिया ने लोक सभा उम्मीदवार अनिल जोशी के साथ आज विधान सभा हल्का अजनाला और राजा सांसी में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखने को बनता था, सरदार सुखबीर सिंह बादल और सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने बादल सरकार द्वारा किसान हितैषी और ग्रामीण विकास के कार्यों का हवाला देते हुए लोगों से अपील की कि वह खुल कर अनिल जोशी का समर्थन करें। अनिल जोशी मंगलवार को अजनाला और राजासांसी में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। अनिल जोशी ने कहा कि केंद्र कि सरकार ने किसानो कि मंगों को स्वीकार नहीं किया। किसानो को नजरअंदाज कर रही भाजपा के उमीदवार लोगों से वोट मांगने के लिए सुरक्षा कर्मचारियों व्को कमांडों को रैली स्थल पर बंदूकों के साथ खड़ा कर वोट मांग रही है। एक तरफ शिअद अपने राज के दौरान किये कामों के आधार पर वोट मांग रही है,दूसरी तरफ भाजपा व् आम आदमी पार्टी के उमीदवार लोगों को धमका कर वोट मांग रहे है। जोशी ने कहा उन्होंने अजनाला व् अटारी सेक्टर के सीमावर्ती गावों का डोरा किया है। वह इन गावों में पहली बार गए है। लोगों ने जिस प्रकार उन्हें समर्थन दिया है,उससे से वह अभिभूत है। इस अवसर पर राणा रणवीर सिंह लोपोके, राजविंदर सिंह राजा लादेह, जथेदार सुरजीत सिंह भिट्टेवड, सुरिंदर सिंह झांझोटी, जथेदार रघबीर सिंह, गुरदीप सिंह अदलीवाल, डॉक्टर शरणजीत सिंह लोपोके, जौध सिंह समरा, वीर सिंह लोपोके, तरंदीप सिंह शेरा, केवल कुमार एम्. सी., हैप्पी कालिया एम्. सी., मुख्तिअर सिंह सुफिया, सुरजीत सिंह ग्रंथ्गढ़, सविंदर सिंह सेहन्सरा मौजूद रहे I

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *